हिमाचल

‘श्रद्धांजलि’ के नाम पर मांगा प्रतिभा सिंह के लिए वोट, सोशल मीडिया पर घिरे विक्रमादित्य

शिमला। कांग्रेस हाईकमान ने मंडी संसदीय सीट से उपचुनाव के लिए प्रतिभा सिंह का नाम फाइनल कर दिया है। प्रतिभा सिंह के नाम पर मुहर लगते ही कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसमें वो पूर्व मुख्यमंत्री एवं अपने पिता स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगते नजर आए।

विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट लिखा, ‘वोट नहीं श्रद्धांजलि’। इसे लेकर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए इसे स्व. वीरभद्र सिंह का अपमान बताया। लोगों ने कमेंट बॉक्स में साफ लिखा कि हम राजा जी के कामों का श्रेय राजा जी को देते हैं। वो पूरा हिमाचल मानता है, लेकिन श्रद्धांजलि के नाम पर वोट मांगना उस पवित्र आत्मा का अपमान है।

Vikramaditya has shared this post on social media

यही नहीं कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी की गई लिस्ट में प्रतिभा सिंह के नाम के साथ वीरभद्र सिंह को जोड़कर प्रतिभा वीरभद्र सिंह लिखा गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब चुनावी मैदान में उतरी प्रतिभा सिंह ने स्व. वीरभद्र का नाम अपने नाम के साथ जोड़ा है। हालांकि, पूर्व में भी प्रतिभा सिंह कई बार चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन इससे पहले कभी भी उन्होंने अपने नाम के साथ ‘वीरभद्र सिंह’ नहीं जोड़ा था।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह और मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की सहानुभूति बटोरने की राजनीति को देख कांग्रेस के अपने ही लोग उन पर तंज कस रहे हैं। इसके साथ ही आम लोग भी उन्हें अपने काम के नाम पर वोट मांगने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा, ‘एक के कार्य का श्रेय दूसरा क्यों ले, यदि प्रतिभा सिंह में दम है तो वह जहां की पहले भी सांसद रही हैं, उसी मंडी लोकसभा क्षेत्र में अपने पूर्व के कार्यों के आधार पर वोट मांगिए। सांत्वना और श्रद्धांजलि के नाम पर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ मत किजिए।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मौत पर भी सियासत, शर्म आनी चाहिए ऐसी पोस्ट डालते हुए। इस हिसाब पता नहीं राजा साहब के नाम पर इलेक्श तक क्या-क्या करोगे।

वहीं पर कई सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिभा सिंह को टिकट देने के फैसले का स्वागत करते हुए उनकी जीत की उम्मीद जताई। कुल मिलाकर विक्रमादित्य सिंह द्वारा डाली गई इस पोस्ट पर ज्यादातर लोगों में तल्खी दिखी और वह श्रद्धांजलि और सांत्वना से वोट पाकर जीतने के बजाए अपने काम के बलबूते पर चुनाव लड़ने की नसीहत देते नजर आए।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago