हिमाचल

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

  • पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप
  • कहा- कांग्रेस समर्थिक एमसी में भ्रष्‍टाचार का बोला बाला, जता चुके हैं आपत्ति

सोलन:नगर निगम सोलन में ठोस कचरा प्रबंधन के टेंडर में हुई अनियमितताओं के चलते विकास कार्यों के लिए निर्धारित धनराशि अब भारी जुर्मानों में जा रही है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कचरे का सही निस्‍तारण न करने पर नगर निगम को दस लाख का भारी भरकम जुर्माना ठोका है। जो सोलन के विकास के लिए निर्धारित धनराशि से चुकाना पड़ेगा। पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता सोलन शैलेंद्र गुप्‍ता ने यह दावा किया है।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि एक ओर कांग्रेस समर्थित पार्षद इस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और नगर निगम सोलन के अस्तित्व में आने के बाद से शहर के विकास कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं। वहीं दूसरी ओर सोलन में ठोस कचरा प्रबंधन सवालों को घेरे में हैं। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2021 में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए जो टेंडर ₹1999 प्रति टन के हिसाब से दिया गया था, उस पर भाजपा पार्षदों ने पहले ही आपत्ति जताई थी। उस समय अन्य अर्बन डेवलपमेंट बॉडीज़ यह काम मात्र ₹600 प्रति टन में करवा रही थीं, जबकि मंडी नगर निगम ने हाल ही में यही काम ₹880 प्रति टन के हिसाब से अवार्ड किया है।

सोलन नगर निगम द्वारा तीन साल पहले ₹1999 प्रति टन में दिए गए इस टेंडर पर भाजपा ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे, और आज यह साबित होता नज़र आ रहा है। क्‍योंकि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की कार्रवाई में दस लाख का जुर्माना इसका जीता जागता उदाहरण है। वहीं, ठोस कचरा प्रबंधन के अंतर्गत लिगेसी वेस्ट को दो वर्षों के भीतर निपटाने का दावा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस नाकामी के कारण स्वच्छता अभियान में सोलन नगर निगम को ज़ीरो अंक प्राप्त हुए हैं। नगर निगम सोलन का संचालन कमजोर और नाकाबिल हाथों में है। विकास के आयाम स्‍थापित करने के बजाय कांग्रेस समर्थित नगर निगम सोलन को गर्त में धकेल रही है। जो विकास कार्य भाजपा के कार्यकाल में हुए और उदाहरण बनें, उनका भी नाश किया जा रहा है। वो दिन दूर नहीं जब कांग्रेस को ऐसी हरकतों से जनता को जवाब देना और सामना करना मुश्किल हो जाएगा।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

4 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

5 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

6 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

9 hours ago