Follow Us:

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लारजी झील में बनाया जाएगा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर

गौरव, कुल्लू |

लारजी डैम की झील में अब पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले पाएंगे। जिसके लिए प्रदेश सरकार करीब 3.78 करोड़ की लागत से लारजी झील के पास जल क्रीड़ा केंद्र बना रहा है। इसके निर्माण से घाटी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं को भी रोजगार भी मिलेगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि लारजी झील के सौंदर्यकरण के लिए तीन करोड़ सत्तर लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें लारजी पावर हाउस के समीप नजारा देखने के लिए निर्माण किया जाएगा जिस पर लगभग तीस लाख रुपए की राशी खर्च की जाएगी।

वहीं इसके साथ सुरक्षा दीवार, कैफेटेरिया दो रेस्ट रूम के लिए पचास लाख के साथ 1 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से दो जैटिज का निर्माण औट टनल के वाहर और दूसरा लारजी मंदिर के समीप किया जाएगा। इसके साथ लारजी झील में जल क्रीड़ा की शुरूआत भी की जाएगाी।

सुरेंद्र शौरी ने कहा कि अनछुए पर्यटन स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतू पचास करोड़ से नई राहें नई मंजिलें योजना का भी शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत पूरे प्रदेश के लिए 21.72 करोड जारी किए गए है। जिसके तहत पर्यटन स्थलों को विकसीत किया जाएगा। वहीं जिभी सोझा के पर्यटन को भी विकसीत किया जाएगा। उन्होनें कहा कि मोहनी ग्राम पंचायत में 33 केवी के विद्युत उपकेन्द्र को 6 माह में तैयार करवा कर जनता की सुबिधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा।