हिमाचल

हिमाचल में 200 के करीब सड़कें बंद, कई ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली हुई है। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में दो सौ के करीब सड़कें बंद हो गई हैं व कई ट्रांसफार्मर भी ठप हैं। मौसम विभाग ने 26 फरवरी तक ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, शिमला में आने वाले दिनों में हिमपात और बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पांगी में डेढ़ फीट, कोकसर व सिसु में एक फीट, रोहतांग में सात इंच व काजा में सात इंच हिमपात हुआ है।

मनाली शहर में बर्फ के फाहे गिरे। हिमपात से लाहुल स्पीति में 181, किन्नौर में 10, कुल्लू में तीन, चंबा में दो, शिमला, सोलन व सिरमौर में एक-एक सड़क बंद है। इसके अलावा 447 ट्रांसफार्मर खराब होने के साथ 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

मंगलवार देर रात तूफान, हिमपात व बारिश शुरू हुई। इस कारण शिमला सहित अन्य स्थानों में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आई है। निचले क्षेत्रों में भी बारिश हुई है।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

11 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago