Categories: हिमाचल

हिमाचल के मैदानों में सताएगी चिलचिलाती गर्मी, पहाड़ी क्षेत्रों में राहत के आसार

प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानों में गर्मी अभी और सताएगी, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। प्रदेश में बुधवार से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार से तीन जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

उधर, ऊना में अधिकतर तापमान 43.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी शिमला में 28.5 डिग्री तापमान के साथ मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

(आगे की ख़बर स्कॉल कर देखें)

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बुधवार से तीन जून तक बारिश होने की संभावना जताई है।

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में तीन जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को भी मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार ही रहा। गर्म हवाएं चलने से लोगों को घरों-दफ्तरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

कहां कितना अधिकतम तापमान

मंगलवार को ऊना में तापमान  43.0, हमीरपुर में 39.9, नाहन में 35.0, धर्मशाला में 33.2, कांगड़ा  में 40.1, बिलासपुर में 40.6, शिमला में 28.5, चंबा में 37.7 और सोलन में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

24 mins ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

37 mins ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

2 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

3 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

3 hours ago