हिमाचल

हल्की बर्फबारी के बाद आगामी 20 नवंबर तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

तापमान के भी सामान्य बने रहने की संभावना

शिमला: बीते वर्षों के मुकाबले इस बार हिमाचल प्रदेश में सर्दियों ने जल्दी दस्तक दी. लेकीन प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के बाद अब लगभग अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले 20 नवंबर तक प्रदेश में मौसम के लगभग साफ बने रहने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अंदर पश्चिमी विक्षोभ लगभग निष्क्रिय रहेगा, जिसके चलते प्रदेश में धूप खिले रहने की संभावना है.

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि आने वाले 20 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी इलाके में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में तापमान भी सामान्य चल रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक तापमान ऊना में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान जिला लाहौल स्पीति के केलांग में -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जिला शिमला में भी 18.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जो आम वर्षों के मुकाबले समान्य है.

Kritika

Recent Posts

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

24 seconds ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

7 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

17 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

21 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

37 mins ago

आईएचएम के फ्रेशर्स समारोह में मोहित को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

  Hamirpur: होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स…

44 mins ago