हिमाचल

हिमाचल में 13 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम, 14 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में अगल दो दिन मौसम साफ बने रहने के आसार हैं। जबकि 14 फरवरी से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग शिमला के अनुसार प्रदेश में 13 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा जबकि 14 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

वहीं, प्रदेश में मंगलवार को हुई बारिश बर्फबारी के बाद दो दिन धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार प्रदेशभर में 13 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम साफ होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी हो सकती है।

बता दें कि बीते दिनों हुई भारी बारिश-बर्फबारी से अभी भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। प्रदेश में अभी भी 140 से अधिक सड़कें बंद हैं। इसमें से सबसे अधिक 92 सड़कें लाहौल-स्पीति जिला में बंद हैं। वहीं, 80 के करीब जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। उधर, मौसम साफ होने के बाद विभाग ने कुल्लू और लाहौल जिला में हिमसख्लन होने की चेतावनी जारी की है।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago