Categories: हिमाचल

जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

<p>हिमाचल में फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। हिमाचल में 5 और 6 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होगी।</p>

<p>प्रदेश में कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों जैसे लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में&nbsp; बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद फिर से मौसम खुश्क हो गया है। मौसम विज्ञान के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 5 दिसंबर से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, बारिश बर्फबारी की सम्भावना बनी हुई है।</p>

<p>वहीं, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठण्ड से राहत मिल रही है। तापमान की बात करें तो केलांग में न्यूनतम तापमान -5.2, मनाली में -0.2, कल्पा में -1.0, सोलन में 2.9, चंबा में 3.5, सुंदरनगर में 2.6, शिमला में 5.9 और धर्मशाला में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

2 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

2 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

20 hours ago