हिमाचल

हिमाचल में 12 सिंतबर तक सताएगा मौसम, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मौसम ख़राब रहेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई ज़िलों के लिए भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में भी कमी दर्ज़ की जाएगी। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, चंबा, सिरमौर , मंडी ,शिमला, कुल्लू किन्नौर और लाहौल स्पीती में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में चार दिन तक मौसम ख़राब रहेगा और अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। उन्होंने बताया की जुलाई माह के मुकाबले अगस्त महीने में मॉनसून की बारिश कम हुई है। कुल मिलाकर अब के मॉनसून के मौसम में सामान्य बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश में 20 से 25 सितंबर तक मानसून के विदा होने की उम्मीद है। हिमाचल में मॉनसून के रुक्सत होने के बीच तापमान गिरने से ठंड भी महसूस होगी।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

9 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

9 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

9 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

11 hours ago