हिमाचल

एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह: कमलेश

कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का
सचिवालय जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में ही करवा लूंगी काम
देहरा। कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश  ठाकुर का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। रविवार को उन्होंने लगभग एक दर्जन नुक्कड़ सभाएं कर लोगों का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि देहरा के पूर्व निर्दलीय विधायक बताएं कि वह एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए।
जनता ने जब पांच साल के लिए चुनकर भेजा था तो 14 महीने बाद विधायकी क्यों छोड़ दी। वह अपनी फाईलें लेकर ही मुख्यमंत्री के पास आते थे। जनता के काम मुख्यमंत्री ने खुद रूचि लेकर किए। पूर्व विधायक को तो और ही कामों की पड़ी रहती थी।
हरिपुर, बासा, महेवा, नौशहरा, कल्लर में कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुझे चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का है। कांग्रेस चुनाव लड़ने से न डरी न कभी डरेगी। मैं अकेली नहीं हूं जो किसी राजनीतिज्ञ के परिवार से चुनाव लड़ रही हूं। भाजपा, कांग्रेस समेत अधिकतर दलों में मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व विधायकों के परिवार से कोई न कोई चुनाव लड़ता रहा है।
मैं देहरा के विकास के लिए चुनाव लड़ रही हूं। अनेक सालों से देहरा विकास का दंश झेल रहा है। पूर्व निर्दलीय विधायक के कारण 14 महीने देहरा में विकास ठप रहा। अब देहरा की ध्याण विधायक बनने के बाद क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेगी। मुझे सचिवालय जाकर काम करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मुख्यमंत्री से घर में ही काम करवा लूंगी।
पूर्व निर्दलीय विधायक को देहरा की याद तब नहीं आई जब विधायकी छोड़ी। भाजपा के हाथों में खेलते रहे और चंडीगढ़, दिल्ली, गुरूग्राम, उत्तराखंड में रहने के साथ गंगा में अपने पाप धोने की कोशिश करते रहे। होशियार सिंह को उस समय जनता के बीच आना चाहिए था जब विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिन्होंने वोट दिए थे उनसे एक बार पूछ लेते कि विधायकी छोड़कर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ने जा रहा हूं।
कमलेश ने कहा कि देहरा मेरे लिए नया नहीं है। यहीं जन्मी, पली, बढ़ी और पढ़ी। मेरे मायके यहां हैं, बहन यहां रहती है, अनेक सहपाठी यहां हैं। भाजपा जनता को जवाब दे कि उसने बेवजह यह उपचुनाव क्यों थोपा।
उन्होंने कहा कि देहरा कि जनता समझदार है और धोखा देने वालों को कभी माफ नहीं करूंगी। विकास के लिए यह समय मुख्यमंत्री को वोट देने का है। क्षेत्र में अधर में अटकी सड़कों, पुलों के अलावा बिजली व पानी संबंधी सारी समस्याएं हल हो जाएंगी। मेरी सभी से विनती है कि दस जुलाई की न्यून्दर स्वीकार करें और मुझे वोट दें। कांग्रेस सरकार अभी साढ़े तीन साल और है, देहरा में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। यह भी मुख्यमंत्री का ही चुनाव क्षेत्र है।
Kritika

Recent Posts

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

19 mins ago

समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए अनेक कदम: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के…

22 mins ago

हिमाचल: राज्य एड्स नियंत्रण समिति की बैंकर्स एसोसिएशन के साथ बैठक

बैंकों के एटीएम में लगेंगे एचआईवी और टीबी जागरुकता के पोस्टर  हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स…

26 mins ago

एशियाई खेलों में कांस्य पदक लेकर लौटे वरुण वालिया का मंडी में जोरदार स्वागत

मंडी: स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीत कर  इतिहास रच…

29 mins ago

होशियार सिंह को 14 महीने बाद आई कंपार्टमेंट, अब दोबारा वही पेपर: कमलेश

मुझे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास, विरोधी रहे निभाने में नाकाम भाजपा ने उपचुनाव थोपकर जनता…

34 mins ago

मतदान तथा मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे माइक्रो आब्जर्वर  

 धर्मशाला : देहरा विस उपचुनाव के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया को लेकर माइक्रो आब्सर्जवर्स को धर्मशाला…

2 hours ago