हिमाचल

HRTC बस हादसे में जान गंवाने वाले चालक नंद किशोर की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी

मंडी जिला के पंडोह में हुए HRTC बस हादसे में जान गंवाने वाले चालक नंद किशोर (33) की 25 वर्षीय पत्नी को सरकार ने निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर नौकरी देने का फैसला किया है। निगम ने मात्र चार दिन में ही इस प्रक्रिया को पूरा कर दिया है। यह नियुक्ति अनुबंध आधार पर की गई है। इस संबंध में बीते शुक्रवार को HRTC के मंडलीय प्रबंधक संतोष कुमार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक खुद मृतक नंद किशोर के घर जाकर उनकी पत्नी को नियुक्ति पत्र देंगे।

बता दें कि बीते 4 अप्रैल को मनाली से शिमला जा रही HRTC की बस पंडोह के पास तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हो गई। ऐसे में चालक नंद किशोर ने बस को रोकने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर पहाड़ी से टकरा दिया। इस हादसे में चालक नंद किशोर और एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि नंद किशोर 37 लोगों को नई जिंदगी दे गया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

4 mins ago

हिमाचल में हीट वेव से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, पुरे सप्ताह मौसम बना रहेगा साफ़

पुरे उत्तर भारत में गर्मियां अपने चरम पर है. ऐसे में अब गर्म हवाओं का…

6 mins ago

बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनता: CM

बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम जनता की ताकत ही कांग्रेस की…

1 hour ago

नशे के खिलाफ़ पूरे समाज को एकजुट होने की जरुरत

हिमाचल प्रदेश में नशा बड़ी तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ में लेता जा रहा…

4 hours ago

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

8 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

8 hours ago