हिमाचल

पति की तेरहवीं के एक दिन बाद महिला ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

हमीरपुर: पति की मौत तेरहवीं के एक दिन बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति की मौत से सदमे में चल रही पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया है। घटना उपमंडल भोरंज के अंतर्गत चंबोह गांव की है। जहां पर 24 साल की बबीता पत्नी करण ठाकुर ग्राम एवं डाकघर चंबोह तह भोरंज उम्र 24 साल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो वह महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले गए। यहां पर महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक 14 दिन पहले ही हार्ट अटैक पड़ने से महिला के पति करण ठाकुर की मौत हो गई थी। अब महिला ने भी जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी है। महिला की मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि 6 साल पहले बबीता और करण की अरेंज मैरिज हुई थी। करण की 14 दिन पहले करण की हार्ट अटैक से मौत हुई थी और इस घटना के बाद से ही पत्नी बबीता सदमे में थी। भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने महिला की मौत की पुष्टि की है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। कुछ दिन पहले ही महिला के पति की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई थी।

Balkrishan Singh

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

11 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

11 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

11 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

11 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

11 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

11 hours ago