हिमाचल

कोरोना के मामले घटे तो स्कूल खोलने पर करेंगे विचार: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा की प्रदेश में यदि कोविड के मामलों में कमी आती है तो 14 सितम्बर के बाद स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा की हर घर पाठशाला के तहत ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई चल रही है और शिक्षक वाट्सएप के माध्यम से नोट्स भी भेज रहे हैं। हालांकि शारीरिक रूप से पढ़ाई का एक अलग महत्व है लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है। यदि मामलों में कमी आती है तो स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना के चलते पिछले लंबे समय से स्कूल बंद हैं। वहीं, कैबिनेट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं ऑनलाइन ही आयोजित होंगी। वहीं, प्रदेश में कॉलजों को खोल दिया गया है और एसओपी के साथ नियमित तौर पर कक्षाएं लग रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में आज भी पूरी नहीं हो पाई बहस, अब कल फिर होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…

4 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…

4 hours ago

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

5 hours ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

5 hours ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

5 hours ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

5 hours ago