हिमाचल

क्या रेल लाइन से जुड़ेगा डलहौज़ी?, सांसद किशन कपूर ने किया अनुरोध

कांगड़ा-चम्बा के सांसद किशन कपूर ने रेल मंत्रालय से चम्बा ज़िला के पर्यटन नगर डलहौज़ी को रेल मार्ग से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि पठानकोट से डलहौज़ी की दूरी मात्र 81 किलोमीटर है। इस शहर को रेल मार्ग से जोड़ने से हिमाचल प्रदेश का आकांक्षी ज़िला चम्बा भी रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। डलहौज़ी को रेल मार्ग से जोड़ने के सम्बंध में रेल मंत्री को पत्र द्वारा भी अनुरोध किया गया है और आगामी संसद-सत्र में यह मामला वह संसद में भी उठाएंगे।

एक बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि फिरोज़पुर मंडल के अंतर्गत पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेल लाइन के रख-रखाव और संचालन का दायित्व है लेकिन यह रेल मार्ग सदैव ही उपेक्षित रहा है। अंग्रेजों द्वारा 1927 में निर्मित यह रेल लाइन लगभग 100 सालों में एक इंच भी इधर से उधर नहीं हुई है। पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेल लाइन पर पहले सात ट्रेनें चलती थीं जिनमें से केवल चार ट्रेनें ही पुनः चलाई गई हैं जबकि शेष तीन ट्रेनों को पुनः प्रारम्भ नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि लोगों को इन फाटकों के अक्सर बन्द रहने की वज़ह से भारी असुविधा होती है। जब रेल मंत्रालय से इस विषय में बात की जाती है तो विभिन्न प्रशासनिक अड़चनों का हवाला दे कर मामला बरसों-बरसों तक लटका रहता है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago