Categories: हिमाचल

एचआरटीसी को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे: गोविंद सिंह

<p>वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी प्रदेश की जीवन रेखा हिमाचल पथ परिवहन निगम को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। इस दिशा में कई अहम निर्णय लिए जा रहे हैं।</p>

<p>बस सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आम यात्रियों को उच्च स्तर की परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों की सुविधा के लिए भी व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। बुधवार को कुल्लू स्थित एचआरटीसी की वर्कशॉप के निरीक्षण के बाद गोविंद सिंह ने कहा कि निगम के कर्मचारी दिन-रात अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं और यही कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं।</p>

<p>&nbsp;परिवहन मंत्री ने बताया कि इन कर्मचारियों के ठहरने और लंबी डयूटी के बाद विश्राम के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गोविंद सिंह ने वर्कशाॅप परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चालकों-परिचालकों के लिए बनाए जा रहे विश्राम कक्षों का जायज़ा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर परिवहन मंत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र नारंग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

16 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

17 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

17 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

17 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

17 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

18 hours ago