हिमाचल

पर्यटन स्थल बरोट को संवारने के लिए आगे आई महिलाएं

 

पंचायत द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत की गई साफ सफाई

महिलाओं के साथ युवक मंडल और ग्राम सुधार कमेटी ने भी दिया सहयोग

समाचार फर्स्‍ट  नेटवर्क

पधर(मंडी)। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विख्यात पर्यटन स्थल बरोट में स्थानीय पंचायत और समाजसेवी संगठनों ने सफाई अभियान को अंजाम देते हुए यहां खुले में बिखरे कूड़े कचरे सहित प्लास्टिक आदि का सुरक्षित निपटारा किया। अभियान को सफल बनाने में महिला मंडल, युवक मंडल और ग्राम सुधार कमेटी सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया। इस दौरान क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।
पंचायत प्रधान डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत के वार्ड नंबर दो जहां पर्यटकों की अधिक आवाजाही रहती है। विशेषतः साफ सफाई की गई। खुले बिखरे कूड़े कचरे के संग्रहण के साथ-साथ वेस्ट प्लास्टिक आदि का सुरक्षित निदान किया।
उन्होंने कहा कि बरोट जिला मंडी का एक विख्यात पर्यटन स्थल बन चुका है। जहां अब बारहों महीने पर्यटकों की चहलकदमी बनी रहती है। ऐसे में पंचायत द्वारा कूड़े कचरे के बेहतर निदान को लेकर डस्टबिन आदि भी लगाए गए हैं। बावजूद इसके पर्यटक प्लास्टिक रैपर और पानी आदि की बोतलें खुले में छोड़ जाते हैं। जिस वजह से यहां की हरी भरी वादियों की खूबसूरती में दाग लग रहा है।
ऐसे में पंचायत द्वारा समय समय पर सफाई अभियान चला कर स्वच्छता को अंजाम दिया जाता है। इस बार ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत यहां साफ सफाई कर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों ने स्वछता की अलख जगाते हुए आम लोगों को भी इस बारे जागरूक किया।
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से आह्वान किया कि जो भी व्यक्ति यहां पर खुले में कूड़ा कचरा फेंकते पाए जाते हैं। इसकी शिकायत स्थानीय पंचायत को दें। पंचायत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाए

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रमेश सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

37 mins ago

अब 15 बच्चों की संख्या वाले उच्च, 25 वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होंगे मर्ज

  Shimla: हिमाचल प्रदेश में 15 बच्चों की संख्या वाले हाई और 25 संख्या वाले…

47 mins ago

flipkart ने जूते के बदले भेज दिया साबुन, अब देनें होंगे 40 हजार

Kangra: एक उपभोक्ता को जूते के बदले साबुन भेजना ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट को महंगा…

2 hours ago

होटल कर्मी महिला पर जानलेवा हमला,टांडा रेफर,आरोपी हिरासत में

Kangra: मैकलोडगंज में एक युवक ने होटल कर्मचारी महिला को तेजधार हथियार से वार कर…

3 hours ago

‘इमरजेंसी’ फिल्म पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, CBFC को 25 सितंबर तक फैसला देने का आदेश

  Mumbai:मुंबई हाइकोर्ट ने कंगना रणौत की Emergency पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार…

3 hours ago

भाजपा का हरियाणा संकल्प पत्र: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा

BJP Haryana Manifesto: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर…

4 hours ago