<p>सोलन में एक निजी क्लिनिक की लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई। घटना सोलन जिले के देवघाट में स्थित एक क्लिनिक की है। जहां पर सोलन के देवघाट निवासी रिंकू राम ने अपनी पत्नी का गायनी का ऑपरेशन कपूर नर्सिंग होम नाम के एक निजी क्लीनिक में करवाया था। मृतक महिला के पति ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया हैं।</p>
<p>घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि सोलन के रिंकू राम की पत्नी पिंकी देवी को 15 अक्तूबर 2017 को क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जब महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो डॉक्टर ने इलाज के लिए पीजीआई ले जाने की बात कही। मृतका के पति ने बताया कि निजी क्लीनिक कपूर के डॉक्टर नें कहा कि उनकी पत्नी की आंत काट ली गई है और इसका सीटी स्कैन करने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई ले जाना पड़ेगा। इसके बाद वह मुझे और मेरी पत्नी को आहुजा लैव ले गए जहां पर मैने डॉक्टर से पूछा कि मेरी पत्नी को क्या हुआ है तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को इन्फेकशन हुआ है।</p>
<p>इसके बाद डॉक्टर कपूर उनकी पत्नी को धवन अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर धवन ने बताया कि उनकी पत्नी की आंत कटी हुई है। इसके बाद उन्होंने मेरी पत्नी को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने निजी क्लीनिक पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासन से मांग की है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उसे इंसाफ मिल सके।</p>
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…
Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…
विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…
Kangra: हिमाचल में मस्जिद विवाद के साथ नेम प्लेट मामले ने भी खूब…
Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…