हिमाचल

काजा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में विश्व पर्यावरण दिवस सोमवार को मनाया गया। इस अवसर में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बतौर मुख्यातिथि और एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने बतौर विशिष्ट अथिति शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्य दिकित ने पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने स्कूली बच्चों को शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पीति के लोग सदैव ही पर्यावरण और वृक्षों की संभाल को लेकर जागरूक है। प्राकृतिक खेती इसी का जीता जागता उदाहरण है।

उन्होंने कहा आज कई देश पर्यावरण में हो रहे बदलावों से चिंतित है। हर साल पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। हमें अपनी दैनिक गतिविधि में पर्यावरण को सहेजने वाली चीजें शामिल करनी चाहिए। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि इको फ्रेंडली उत्पादों को अपनाना होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए खुले में कूड़ा न फैलाएं बल्कि इसका निपटारा ठोस कूड़ा निस्तारण केंद्र के माध्यम से होना चाहिए।

बच्चे ही दुनिया का आधार है। अपने पर्यावरण को लेकर हमें अपनी भूमिका समझनी होगी। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और इसके प्रति जागरूक भी किया। बच्चों को उनको पौधा रोपण के महत्व और पृथ्वी पर इसके सुखद प्रभावों को बताया गया। इस अवसर पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।। वहीं कन्या छात्रावास में छात्राओं ने पौधारोपण किया।

Kritika

Recent Posts

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

21 mins ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

41 mins ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

15 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

15 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

15 hours ago