<p>जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने लिखित बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के एक मंत्री की विजिलेंस द्वारा जांच किए जाने पर मंत्री को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा नैतिकता की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार को ऐसे संवेदनशील मामले पर नैतिकता का परिचय देते हुए मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए वरना नैतिकता पर भाजपा का पाठ मात्र ढोंग साबित होगा उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं इस पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वास्थ्य विभाग में नाम आने से इस्तीफा अब मंत्री भी जांच के घेरे में आ गए हैं ।।</p>
<p>छाजटा ने कहा सरकार की नाक के नीचे लगातार विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन सरकार मौन धारण करके मजबूर नज़र आ रही है। करोना संकटकाल मैं स्वास्थ्य विभाग के कारनामों से जहां प्रदेश शर्मसार हुआ है। वहीं, राजस्व विभाग भी आज भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है।</p>
<p>छाजटा ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन बेलगाम हुआ है और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार की प्रशासन पर पकड़ नहीं बन पाई है ऐसी स्थिति में जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है और भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। मंत्री के विरुद्ध जांच शुरू होने पर मुख्यमंत्री को पहले संबंधित मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए था और निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। एक तरफ मंत्री पद पर बने हुए हैं दूसरी तरफ निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(6791).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…