हिमाचल

26 फरवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान, हिमाचल में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, बिलासपुर में 25.0, सुंदरनगर में 24.7, हमीरपुर में 24.4, कांगड़ा में 22.8, सोलन में 22.2, भुंतर में 22.0, चंबा में 21.8, धर्मशाला में 21.2, शिमला में 14.9, कल्पा में 9.6, कुफरी में 7.7 और केलांग में 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.5, कल्पा में माइनस 3.0, मनाली में शून्य, कुफरी में 0.5, सोलन में 2.3, भुंतर में 2.4, शिमला में 3.8 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा, कुल्लू व मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और मंडी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 24 फरवरी के बाद बारिश और बर्फबारी में कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

3 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago