हिमाचल

नूरपुर में यूथ कांग्रेस ने फूंका सतपाल सत्ती का पुतला, कहा- ‘सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता’

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पंजाहड़ा पंचायत में यूथ कांग्रेस की ओर से भाजपा नेता सतपाल सत्ती का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच और जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने की. इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सतपाल सत्ती पर आरोप लगाया कि सरकार और भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर हैं. उन्होंने कहा आज आम जनता और युवाओं को धमकाया जा रहा है और उनके साथ मारपीट की जा रही है.

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने कहा कि भाजपा नेता के सामने भाजपा के गुंडे यूथ कांग्रेस नेताओं को मार रहे थे, उसके बाद सत्ती ने भी यूथ कांग्रेस नेताओं को जमीन में गाड़ देने की धमकी दी. यह हिमाचल प्रदेश जैसे शालीन प्रदेश के नेताओं को भाषा नहीं है. यूथ कांग्रेस ने आज सत्ती का पुतला जलाया है और उनको सरकार के पदों से हटाने की मांग की है.

Balkrishan Singh

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago