इंडिया

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने किया। समारोह में बीटैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2020 बैच के शाश्वत गुप्ता को भारत के राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बीटैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2020 बैच की जैन हिया सुधीर को निर्देशक का स्वर्ण पदक और एमएससी रसायन विज्ञान 2022 बैच के देशांशु सजवाण को संस्थान का स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

(राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाले बीटैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2020 बैच के शाश्वत गुप्ता माता-पिता के साथ)

(निर्देशक के स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वालीं बीटैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2020 बैच की जैन हिया सुधीर माता-पिता के साथ)

(संस्थान के स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाले एमएससी रसायन विज्ञान 2022 बैच के देशांशु सजवाण)

इस वर्ष कुल 636 प्रशिक्षुओं (463 पुरुष और 173 महिला) को विभिन्न विषयों में डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर छात्रों, उनके परिवारों और संस्थान के कर्मचारियों के बीच उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया। समारोह के दौरान मुख्यातिथि मनोज जैन ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें भविष्य में तकनीकी नवाचार और अनुसंधान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

4 mins ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

1 hour ago

हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत

  Hamirpur: देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट…

1 hour ago

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

3 hours ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

5 hours ago