<p>यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दाखिल 30 बच्चों की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन खत्म होने से मासूमों ने तड़प-तड़प के दम तोड़ दिया।</p>
<p>मृतकों के संख्या की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला के मुताबिक मरने वालों बच्चों की संख्या 30 है। पहले 22 बच्चों के मरने की खबर थी।</p>
<p>अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया करने वाली कंपनी ने गुरुवार शाम को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई ठप कर दी थी। फर्म ने अस्पताल की तरफ से बकाया 69 लाख रुपये नहीं मिलने पर ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी। जिसके बाद बच्चे एक-एक सांस के लिए तड़फड़ाने लगे…और एक-एक कर दम तोड़ दिया।</p>
<p>इससे पहले 9 अगस्त को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी अस्पताल का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…