<p>हरियाणा के अंबाला में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की दीवार गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। यह हादसा बीती देर रात को हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतकों में मजदूर शामिल हैं। यह सभी रात के समय झुग्गी में टीवी पर फिल्म देख रहे थे। इसी बीच डिश के सिग्नल टूट गए। बचकुंड नाम का एक व्यक्ति छत पर चढ़ा और उसने डिश का एंगल ठीक करने का प्रयास किया।</p>
<div class=”ad-dt”>जैसे ही वह नीचे उतरा तो दीवार ढह गई। हादसे के वक्त करीब 12 लोग फिल्म देख रहे थे। जैसे ही दीवार ढही तो करीब छह लोगों ने खुद को बचा लिया। जबकि पांच दीवार के नीचे दबने से मर गए। हादसे में बच्ची सहित तीन व्यक्तियों को गंभीर हालत में छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल छावनी गवर्नमेंट पीजी कालेज के साथ झुग्गी झोपड़ियों में कई परिवार रहते हैं।</div>
<p>घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस भी पहुंची। घायलो को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…