Categories: इंडिया

दिल्ली के द्वारका में हुआ 6 साल की मासूम बच्ची से रेप, बच्ची की हालत गंभीर

<p>राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की बात सामने आई है। बच्ची अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से लड़ रही है। पुलिस ने भले ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया हो, लेकिन इस घटिया हरकत के खिलाफ लोगों का गुस्सा फट पड़ा है। द्वारका इलाके में मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और सख्त सजा की मांग की। मंगलवार को बच्ची स्कूल से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। उसी वक्त आरोपी टॉफी का लालच देकर उसे ले गया और डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे अंडरपास के नजदीक झाड़ियों में दरिंदगी के बाद उसे तड़पता छोड़ भाग आया।</p>

<p>मासूम बच्ची बिलख रही थी। बड़ी मुश्किल से घिसटकर सड़क तक पहुंची तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की उस नज़र पड़ी। उसने पुलिस को बुलाया। बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रखा गया है।डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक है। अभी तक बच्ची के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं।&nbsp; पुलिस ने 24 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी में वह साफ तौर पर बच्ची को ले जाता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी उम्र 24 साल है और यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। तीन महीने पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली आया था। पुलिस के अनुसार आरोपी कोई खास काम धंधा नहीं करता था।</p>

<p>बता दें कि यह घटना 2 जुलाई यानि मंगलवार की दोपहर हुई। पुलिस को दोपहर करीब 1:30 बजे कॉल मिली। बच्ची को पहले गांव वालों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गांव के लोगों ने मिलकर पहले उसके परिजनों के बारे में पता लगाया फिर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब होने पर सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

48 seconds ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

30 mins ago

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

  Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…

46 mins ago

HRTC की स्वर्ण जयंती पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 4% DA के साथ 50 करोड़ ओवरटाइम भुगतान

HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…

57 mins ago

Shimla: विजयादशमी पर सिंदूर की होली, महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…

1 hour ago

हिमाचल में भूकंप: शिमला में 3.0 तीव्रता के झटके

EarthquakeTremors:  हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…

1 hour ago