Categories: इंडिया

हरियाणा: बस में लगी भीषण आग, 2 की मौत-12 घायल

<p>हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पिपली के पास आज तड़के करीब 4 बजे एक प्राइवेट टूरिस्&zwj;ट बस नंबर (UP-17AT-4406) के पलटने के बाद उसमें आग लग गई। बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। इसमें एक वृद्ध महिला जिंदा जल गई और एक युवक की कुचलने के कारण मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्&zwj;पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें 4 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उनको चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया है। बस में करीब 55 लोग सवार थे।</p>

<p>जानकारी के अनुसार, एक निजी वेल्&zwj;वो बस दिल्&zwj;ली से जम्&zwj;मू जा रही थी। तड़के करीब चार बजे बस जीटी रोड पर पिपली के पास पहुंची तो ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर जीटी रोड के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। यात्री जब तक संभल पाते बस में आग लग गई।</p>

<p>चंद ही पलों में आग पूरी बस में फैल गई। बस में सवार यात्री किसी तरह बाहर निकले, लेकिन कुछ लोग अंदर फंस गए। कई लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग लगने से सवारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में शीशे तोड़ कर सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। बस के अंदर सवारियों का रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने भी घटना की सूचना मिलते ही मौके मुआयना किया और सिविल अस्पताल मे&zwnj; सवारियों से घटना की जानकारी ली।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3715).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

2 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

16 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago