इंडिया

क्या अमिताभ बच्चन की तबियत ठीक नहीं है? क्यों लिखा दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र तकरीबन 80 साल हो चुकी है लेकिन इस पड़ाव पर भी वह काम को लेकर कोई समझौता नहीं करते हैं। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी 12-12 घंटे तक लगातार काम करते रहते हैं और जहां इससे उनके फैंस को मोटिवेशन मिलता है वहीं लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता भी उनके चाहने वालों के मन में बनी रहती है। महानायक ने हाल ही में एक ट्वीट करके अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। चिंता हो रही है। उम्मीद है सब ठीक होगा।’ अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाते हुए अपने ट्वीट में बस इतना ही लिखा। महानायक का ये ट्वीट देखकर फैंस चिंता में आ गए और उनसे ऐसा करने की वजह पूछने लगे। अमिताभ बच्चन की तबीयत का हाल जानने के लिए फैंस बेताब नजर आए।

हालांकि क्या वाकई अमिताभ बच्चन की सेहत ठीक नहीं है या फिर मामला कुछ और ही है? इस बारे में अभी और जानकारी आने तक इंतजार करना होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘झुंड’ में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर और टीजर वीडियो पिछले दिनों रिलीज किया गया था और अब फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर वीडियो का इंतजार है।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago