ट्रेंड्स

2.55 करोड़ में बिका था महात्मा गांधी का चश्मा!, जानिये किसने खरीदा…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी किसी पहचान के मौहताज नहीं है। आज भी हर साल उनकी जयंती पर सरकार कई कार्यक्रम चलाती है और आज भी उनके नक्शे कदम पर चलने की बात कही जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी जो चश्मा पहना करते थे उसकी कीमत निलामी के वक़्त कितनी हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि ब्रिटेन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे की ऑनलाइन नीलामी की गई। इस चश्में को एक अमेरिकी कलेक्टर ने करीब 2.55 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ख़रीदा है। यह चश्मा करीब 100 साल से ज्यादा पुराना और सोने की परत से बना हुआ है।

दावा किया गया है कि इसे चश्मे को महात्मा गांधी ने 1900 के दशक में एक व्यक्ति को भेंट कर दिया था। ये नीलामी ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स एजेंसी ने की है। कई जानकारों का कहना है कि ये चश्मा बापू को 1910 के आस-पास उनके चाचा ने दिया था। इस चश्मे के मालिक ब्रिस्टल के मैनगॉट्सफील्ड का कहना है कि नीलामी से मिले इन पैसों को वह अपनी बेटी को देंगे।

आमतौर पर चश्में की कीमत हज़ारों में होती है। लेकिन जब किसी चश्में की कीमत 2.5 करोड़ रूपये हो तो आश्चर्य जरूर होता है। 2.5 करोड़ के चश्में की खबर सोशल मीडिया पर आज भी मिल जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

4 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

11 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

22 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

51 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago