<p>एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को 24वें नौसेना अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है। 31 मई को लांबा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्हें गुरुवार को ही पदभार संभालने के लिए सैन्य ट्रिब्यूनल ने इजाजत दी थी। ट्रिब्यूनल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को सात हफ्तों के लिए टाल दिया है।</p>
<p>नौसेना प्रमुख का पद संभालने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, 'मेरे पूर्ववर्तियों ने यह सुनिश्चित किया कि नौसेना के पास एक ठोस आधार हो और वह नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। अब यह मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूं और देश को एक ऐसी नौसेना दूं जो मजबूत विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार है।'<br />
</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…