Categories: इंडिया

ISIS के नए मॉड्यूल के खिलाफ यूपी-पंजाब में कई जगहों पर NIA का छापा

आईएसआई मॉड्यूल के खुलासे के बाद नेशनल इनवेस्टिगेशन टीम (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के कई शहर और पंजाब के लुधियाना में छापेमारी की है। एनआईए ने यह छापेमारी रामपुर, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा और लुधियाना में की है।

बुलंदशहर के कलौली गांव में एनआईए की टीम हबीब नाम के शख्स को पूछताछ के लिए ले गई है। यह शख्स कई सालों तक सऊदी अरब में रह चुका है और यहां पर एक जनरल स्टोर चलाता था। वहीं, मेरठ में एनआईए की टीम एक संदिग्ध अवसार मौलवी के घर पहुंची। मौलवी के घर से खुफिया कागजात बरामद किए गए हैं। वहीं हापुड़ से एनआीए की टीम ने 2 सदिंग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

पंजाब के लुधियाना में भी एनआईए की टीम तफ्तीश कर रही है। लुधियाना से एनआईए की टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जांच एजेंसी की टीम यहां से एक संदिग्ध को गिरफ्तार की है। मोहम्मद पाशा नाम के एक मौलवी को एनआईए की टीम ने बुधवार रात गिरफ्तार किया। एनआईए की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर यहां के एक मस्जिद में छापेमारी की। यहीं से मौलवी की गिरफ्तारी हुई है।

बताया जा रहा है कि वह आईएसआईएस मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है। वह साथ महीने पहले लुधियाना आया था। उसने यूपी के एक मदरसे में पढ़ाई की जहां वह आईएसआईएस संदिग्धों के संपर्क में आया। एनआईेए इस गिरफ्तारी से इंकार कर रही है, लेकिन लुधियाना पुलिस गिरफ्तारी की बात मानी है। उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने आईएसआईएस से प्रेरित समूह के सदस्य होने के शक में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों संदिग्ध आतंकियों पर आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है।

एनआईए ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के मॉड्यूल पर आधारित उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में चल रहे संगठन का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने उत्तर प्रदेश एटीएस, दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए स्पेशल ऑपरेशन में कुल 10 संदिग्धों को गिरफ्तार था। एजेंसी के मुताबिक इन सभी का प्लान था कि वह देश के कुछ नामी नेताओं और बड़े संस्थानों पर आत्मघाती हमला करें।

Samachar First

Recent Posts

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

2 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

3 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

3 hours ago

Himachal: कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 10 यात्री घायल

Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…

3 hours ago

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…

4 hours ago

Kolkata Doctor Case: सीबीआई ने आरोपी की DNA रिपोर्ट, खून के धब्बे समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…

6 hours ago