Categories: इंडिया

भारत में हुआ एशिया का पहला अपर आर्म ट्रांसप्लांट, लड़की को लगाए लड़के के हाथ

महाराष्ट्र के पुणे में एक 19 साल की लड़की को जैसे नई जिंदगी मिल गई है। 19 साल की श्रेया ने पिछले साल एक बस एक्सीडेंट में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। हादसे के बाद श्रेया को कॉलेज भी छोड़ना पड़ गया था। अब उसको एक लड़के के डोनेट किए हुए अपर आर्म (कोहनी के नीचे के हाथ) लगाए गए हैं जिससे आने वाले दिनों में लड़की खुद अपने काम कर पाएगी।

श्रेया के पिता टाटा मोटर्स में सीनियर मैनेजर हैं। उन्होंने इस सबको एक चमत्कार जैसा बताया। परिवार को उम्मीद है कि अब श्रेया अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर पाएगी।

लड़की को लगे लड़के के हाथ

रेया को सचिन नाम के लड़के के अपर आर्म लगाए गए हैं। 20 साल के सचिन की एक बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने ऑर्गन दान करने का मन बनाया। हालांकि, सचिन की मां इस बात के लिए राजी नहीं थीं।

श्रेया का ऑपरेशन कोच्ची के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने किया। 13 घंटे के इस ऑपरेशन को 20 सर्जन और 16 अन्य लोगों की टीम ने किया। यह एशिया का पहला ऐसा अपर आर्म ट्रांसप्लांट है जिसमें लड़की को लड़के के हाथ लगे हैं।

Samachar First

Recent Posts

हरदीप सिंह बावा ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आज यहां सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक…

3 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

धर्मशाला 18 जुलाई: नगरोटा बगवां में 10 दिवसीय एनसीसी शिविर के दौरान एनसीसी कैडेट्स को…

3 hours ago

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल का बयान

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां बताया…

3 hours ago

मंडी की डॉ. कनिका कौशल ने जीता अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

मंडी, 18 जुलाई: मंडी की डॉ कनिका कौशल ने हेल्थ एवं वेलनैस में बेस्ट वुमेन…

3 hours ago

शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीटू का धरना प्रदर्शन

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वाहन पर सीटू ने आज बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ…

3 hours ago

शिमला पहुंचने पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर का जोरदार स्वागत

अपने पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से तीन गुणा अधिक वोटो से जीत हासिल करने…

3 hours ago