<p>असम के शोणितपुर जिले के नाकराहोला इलाके में मंगलवार को जेके लाई 77 माउंटेन ब्रिग्रेड का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवानों की शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को तेजपुर के आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।</p>
<p>शहीद जवानों का नाम ध्यान सिंह और नसीर अहमद बताया जा रहा है । ये दोनों जवान जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। हादसे में घायल हुए जवानों में वाहन चालक नरेश लाल, मुहम्मद अफजल और हुसैन साह शामिल हैं। तीनों गंभीर रूप से घयाल बताए जा रहे हैं। ये सभी जवान छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। सेना का वाहन छावनी फुलबाड़ी से इन लोगों को लेकर रगापाड़ा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।</p>
<p>बेस कैंप से जब ये जवान निकले तब मौसम खराब था। कुछ दूर पहुंचते ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मुख्य सड़क के किनारे अचाचनक सेना का वाहन पलट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी और रंगापाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शहीद जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को नजदीकी आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…