Categories: इंडिया

कोर्ट रूम में जज के सामने बलात्कारी बाबा की ड्रामेबाजी फेल

<p>रोहतक की जेल में बलात्कारी बाबा राम रहीम को जब सजा सुनाई जा रही थी तो बाबा ने अपने रोने-धोने का ड्रामा शुरू कर दिया। बाबा जज के सामने आंखों में आंसू भरकर गिड़गिड़ाकर अपने गुनाहों के लिए रहम की भीख मांगने लगा। जब जज ने सजा सुनाई तो राम रहीम फूट-फूटकर रोने लगा और इसके बाद जमीन पर गिर गया। इसके बाद जब जज ने इस ड्रामेबाज का मेडिकल चेकअप करवाया तो वह एकदम ठीक था।</p>

<p>गौर रहे कि बाबा नौटंकी में माहिर हैं, क्योंकि फिल्मों में काम कर चुके हैं और नौटंकी करना अच्छे से जानते हैं। लेकिन, जज जगदीप सिंह बाबा की इस नौटंकी से बिलकुल नहीं पिघले और इस रेपिस्ट का गुनाहों के लिए 10 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने रेपिस्ट बाबा का बैग उठाने वाले पुलिस अधिकारियों को भी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि एक बलात्कारी को इस तरह से पुलिस वाले इज्जत दे रहे हैं, यह शर्मनाक है।</p>

<p>ये रेपिस्ट कभी खुद का भगवान बताता था और अपने समर्थकों से अपनी पूजा करवाता था। इसने उन लड़कियों से रेप किया, जिनके परिवार वालों ने इस ढोंगी के भरोसे पर उन्हें आश्रम में छोड़ा था और वो सब इस ढोंगी को पिता कहती थीं। गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी राम रहीम को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के दो विशेष जजों ने रोहतक जेल में रेपिस्ट राम रहीम को ये फैसला सुनाया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

15 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

15 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

15 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

15 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

22 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

22 hours ago