Categories: इंडिया

बिहार में मां-बाप की सेवा नहीं करने पर होगी जेल

बूढे़ माता-पिता की सेवा नहीं करने पर अब पुलिस आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर सकती है। जी हां, बिहार में इस आशय का फैसला किया गया है। दरअसल बिहार के बुजुर्गों को नीतीश कुमार ने बड़ा हथियार दे दिया है। अगर आप बिहार के निवासी हैं और आपके बच्चे आपकी सेवा नहीं कर रहे। तो बकायदा आप पुलिस सहायता ले पाएंगे।

नीतीश मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि माता-पिता अगर बच्चों के खिलाफ शिकायत करते हैं तो इस पर सख्त कार्रवाई होगी। यहां तक की नालायक बेटों को जेल तक की सजा हो सकती है। बिहार सरकार ने बुजुर्गों के लिए जो रुख अख्तियार किया है उसके मुताबिक बुजुर्गों की सेवा अब नैतिकता का तकाजा नहीं। बल्कि बच्चों के लिए ये बाध्यता होगी।

सामाजिक संस्थाओं की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बुजुर्गों का हाल काफी बुरा है। परिवार के युवा रोजी रोटी की तलाश में बिहार से बाहर कमाने चले जाते हैं। जबकि आर्थिक स्थिति बेहतर रहने के बावजूद यहां बुजुर्गों को अकेलेपन का दंश झेलना पड़ता है। कई मामलों में तो देखा गया कि बुजुर्ग बेहतर आर्थिक स्थिति होने के बावजूद अपने लिए संसाधन नहीं जुटा पाते हैं। उनकी मदद करने वाला कोई नहीं होता है क्योंकि उनके बच्चे उनसे अलग रहते हैं।

संपन्न घरों में ऐसे भी उदाहरण है जब बच्चों के दबाव में आकर मां-बाप को अपनी संपत्तियां बेचनी पड़ी। ताकि वे अपने बेटों के लिए महानगरों में फ्लैट्स खरीद सकें। एक बार बड़ी रकम थमाने के बाद बच्चे मां-बाप का खयाल रखना छोड़ देते हैं।

इन्हीं मुश्किलों से निजात दिलाने के लिए बिहार सरकार ने बुजुर्गों को ऐसा हथियार दिया है। जिसके दम पर वो अपने बच्चों को सेवा करने के लिए बाध्य कर सकते हैं। हालांकि बुजुर्गों के हक में कई कानून हैं। जिसके मुकाबले बिहार सरकार ने सख्ती बरतते हुए नालायक बेटों को जेल की हवा खिलाने तक का इंतजाम किया है।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

8 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

9 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

9 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

9 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

9 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

9 hours ago