भाजपा ने वरुण गांधी औऱ उनकी मां मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया है। माना जा रहा है कि लखीमपुर खीरी मामले में वरुण गांधी के ट्वीट करने को लेकर भाजपा ने ये कदम उठाया है। इससे पहले भी वरुण गांधी किसान आंदोलन के पक्ष में ट्वीट करते रहे हैं।
बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर वरुण गांधी लगातार ट्वीट करके किसानों को निशाना बनाए जाने पर नाराजगी जात रहे थे। वरुण गांधी इस घटना को लेकर लगातार योगी सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि इसी मामले के चलते वरुण और मेनका गांदी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाया गया है।
नई कार्यकारिणी में 80 सदस्य
2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में 80 सदस्यों को जगह दी गई है। जिसमें पीएम मोदी, आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, भाजपा ने वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया है।
Tomato prices in Himachal: हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन के बीच सब्जियों के दामों में…
Kullu fake IPS officer fraud: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से…
12 HAS Officers Transferred: राज्य सरकार ने देर शाम 12 एचएएस अधिकारियों के तबादले…
मेष (Aries) आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का…
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…