इंडिया

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

 

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क

Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने वालों की पहचान करके कार्रवाई करना पुलिस ने शुरू कर दिया है। पुलिस ने ड्रोन और मौके पर की गई वीडियोग्राफी के माध्यम से हुई पहचान के बाद ऐसे लोगों को नामजद करना शुरू कर दिया है। अभी तक 185 के करीब लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष और विहिप के प्रांत मंत्री को भी नामजद किया गया है।
पुलिस ने हाल ही में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष संजय सूद, भाजपा के पूर्व पदाधिकारी विजय शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, पूर्व एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा, भाजपा सरकार में गुड़िया सक्षम बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष शिमला प्रेम ठाकुर, कसुम्पटी वार्ड की पार्षद रचना, अनीश चोपड़ा बीजेपी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शिमला, जितेंद्र भोटका पूर्व मंडल अध्यक्ष कसुम्पटी बीजेपी, संजीव ठाकुर पूर्व पार्षद रुलदुभट्टा, अंकुश चौहान बीजेपी अध्यक्ष कोटखाई, पारुल शर्मा पूर्व भाजपा पदाधिकारी, हिंदू संगठन के राजू ठाकुर, बीजेपी कार्यकर्ता कल्पना शर्मा उर्फ कल्पी, सरिता वर्मा सचिव बीजेपी मंडल महासू को नामजद किया है।

इससे पहले पुलिस पूर्व महापौर सत्या कौंडल समेत कई लोगों को मामले में नामजद कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी करने वाले लोगों की भी पहचान कर रही है। इसमें करीब 60 लोगों की पहचान अभी तक की जा चुकी है। पुलिस ने इस मामले में चार अलग-अलग एफआईआर की हैं। इसमें धारा 163 के उल्लंघन, भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और पुलिस कर्मचारियों को आई चोटों के मामले में केस दर्ज किए हैं। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हेंं किया जा रहा है। कहा कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

7 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

7 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

8 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

8 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

8 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

10 hours ago