Categories: इंडिया

यमुना में नाव पलटने से 22 की मौत, कई लापता

<p>उत्तर प्रदेश के बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह काठा गांव के सामने यमुना नदी में एक नाव के पलट गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोगों दिल्ली और मेरठ रेफर कर दिया है। इसके अलावा हादसे में 20 लोग लापता हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे मे मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना पर दुख जताया है और अस्पताल में भर्ती लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।</p>

<p>बता दें कि घटना बागपत के कोतवाली के काठा गांव की है। नाव में सवार लोग बागपत से हरियाणा जा रहे थे। काठा गांव के निवासी महिला और पुरुष रोजाना नाव से यमुना नदी पार करके मजदूरी और खेती किसानी के लिए हरियाणा जाते हैं। माना जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। लोगों के अलावा नाव पर खाद के बोरे और अन्य सामान भी लदा था। जिला पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव का काम अभी जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में लगे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago