Categories: इंडिया

महाराष्ट्रः सांगली में ग्रामीणों से भरी नाव पलटी, 9 की मौत-16 को बचाया

<p>महाराष्ट्र के सांगली जिले में ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। पलुस ब्लॉक के भामनाल के पास गुरुवार को हुए इस हादसे में 9 ग्रामीणों की मौत हो गई। इस नाव में 27-30 ग्रामीण सवार थे। प्रशासन ने 16 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी ग्रामीण की तलाश की जा रही है। महाराष्ट्र में बाढ़ विकराल रुप लेती जा रही है। बाढ़ के चलते लोगों का जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।</p>

<p>रक्षा मंत्रालय का कहना है कि लगातार बारिश और जलाशयों के पानी छोड़े जाने के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दोनों राज्यों में प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं इसके लिए सेना सेना भी मदद कर रही है। लगातार बारिश के बाद, कुर्ला उपनगर के क्रांति नगर, इंदिरा नगर, जरीमरी, शंकरनगर और बैल-बाजार इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया।</p>

<p>महाराष्ट्र और कर्नाटक में लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। कर्नाटक के बेलगाम, बागलकोट और रायचूर जिले और महाराष्ट्र के रायगढ़, कोल्हापुर और सांगली जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब एक हजार सैन्यकर्मियों को तैनात किए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

3 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

16 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago