इंडिया

बम बनाने के दौरान हुआ धमाका, 12 लोगों की मौत की ख़बर…

बिहार के भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक मोहल्ले में गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे एक घर के अंदर हुए बम धमाके ने तबाही मचा दी। कुल तीन घर इस धमाके में जमींदोज हो गए, वहीं एक महिला व एक बच्चा समेत 12 की मौत हो गई। आसपास के कुछ और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मलबा हटाने का काम जारी है। एक दर्जन से ज्यादा लोगों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। उसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने संकेत दिया है कि बम बनाने के दौरान यह धमाका हुआ। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बम बनाते समय धमाका होने की बात सामने आई है। बताया गया कि रात 11.35 बजे मोहल्ले में एक घर में धमाका हुआ। इस मकान में शीला देवी और लीला देवी रहती थी। दोनों गोतनी हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान जमींदोज हो गए।

इसके अलावा कुछ और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मकान के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर तक उड़े। धमाका शांत होने के बाद लोगों की भीड़ जुटी और खोजबीन शुरू हुई। शीला देवी, गणेश कुमार और एक छह माह के बच्चे की लाश मलबे से कुछ ही देर बाद निकाल ली गई। आधा दर्जन घायलों को भी एक-एक कर अस्पताल ले जाया गय। सभी मृतक और घायल काजवाली चौक, तातारपुर के निवासी हैं।

रात को एक बजे करीब जेसीबी मंगाई गई और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। अंदर और कितने लोग थे, यह मलबा हटने के बाद पूरी तरह साफ हो पाएगा। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, डीएम समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे। धमाके की वजह से बिजली के पोल-तार भी बिखर गए। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही थी।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

14 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

14 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

14 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

14 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

21 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago