इंडिया

भारत दौरे पर ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन, गुजरात में हुआ स्वागत

ब्रिट्रेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। गुजरात में उनका स्वागत किया गया। यहां वह एक बुलडोजर बनाने वाली कंपनी का भी दौरा करेंगे। विपक्ष इसकी आलोचना कर रहा है। हालांकि, आलोचना को दरकिनार करते हुए अधिकारियों कहा कि उनका इरादा निवेश बढ़ाने का है। आपको बता दें कि किसी भी ब्रिटिश पीएम का यह पहला गुजरात दौरा है।

बोरिस जॉनसन ने अहमदाबाद से अपनी यात्रा शुरू की है। यहां उनका प्रमुख व्यापारिक समूह के नेताओं के साथ मिलने का भी कार्यक्रम है। भारत के फलते-फूलते वाणिज्यिक, व्यापार और लोगों के संबंधों पर चर्चा करने का कार्यक्रम है। इसके बाद शुक्रवार की सुबह बोरिस जॉनसन राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे और बाद में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

22 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। यहां दोनों नेताओं के बीच यूके और भारत की रणनीतिक रक्षा, राजनयिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत करेंगे। इसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक में घनिष्ठ साझेदारी को बढ़ावा देना और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर के साथ भी बातचीत करेंगे। उसी दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्ष हैदराबाद हाउस में प्रेस बयान जारी करेंगे।

जॉनसन 21 अप्रैल को सीधे अहमदाबाद में निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल, ब्रिटेन में जितने भारतीय हैं, उनमें से लगभग आधे गुजरात के हैं। पहली बार ब्रिटेन के कोई प्रधानमंत्री गुजरात की यात्रा पर आ रहे हैं।

यह पूछने पर कि क्या जॉनसन और मोदी की बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान निकालने पर कोई चर्चा हो सकती है, सूत्रों ने कहा कि दो प्रधानमंत्रियों के बीच चर्चा किस प्रकार होगी, यह पहले बता पाना संभव नहीं है। चर्चा के आयाम विविध हो सकते हैं। जॉनसन ने हाल में यूक्रेन का दौरान किया था। प्रधानमंत्री मोदी साफ कह चुके हैं कि रूस-यूक्रेन के बीच शांति स्थापना के लिए भारत कोइ भी भूमिका निभाने को तैयार है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

9 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

9 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

9 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

9 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

10 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

10 hours ago