Categories: इंडिया

बीएस येदियुरप्पा आज ही ले सकते हैं कर्नाटक CM पद की शपथ

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार गिर जाने के बाद अब नई सरकार के गठन के लिए हलचल बढ़ गई है। भाजपा के बीएस येदियुरप्पा आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की।

राज्यपाल से मुलाकात कर बीएस येदियुरप्पा ने 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि वह राज्यपाल से मुलाकात कर उनसे आज ही शपथ दिलवाने की अपील करेंगे। बीएस येदियुरप्पा ने आज दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बात ट्वीट कर कही।

इससे पहले कहा जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी बागी विधायकों को लेकर स्पीकर रमेश कुमार के फैसले का इंतजार करना चाहती है। लेकिन, अब अचानक शुक्रवार सुबह सरकार बनाने की हलचल तेज़ हो गई। बता दें कि 24 जुलाई को कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी की सरकार विश्वास प्रस्ताव पास नहीं कर पाई थी। कांग्रेस-जेडीएस को मात्र 99 और भाजपा को 105 वोट मिले थे। ऐसे में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 seconds ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

19 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago