Categories: इंडिया

घाटे के चलते बंद हो सकती है BSNL, 67 हज़ार कर्मचारियों को लगेगा झटका

<p>लग़ातार हो रहे वित्तीय घाटे से बीएसएनएल कंपनी को इन दिनों बंद करने की चर्चाएं जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार भी इस सरकारी कंपनी से हो रहे घाटे पर नज़र बनाए हुए हैं और इस संबंध में शीर्ष अधिकारियों को सचिव द्वारा निर्देश भी दिए गये हैं। फिलहाल विकल्प खंगाले जा रहे हैं और यदि विकल्प नहीं मिला तो कंपनी बंद हो सकती है। बताया तो ये भी जा रहा है कि यदि सरकार ने इसे बंद नहीं किया तो ये BSNL किसी कंपनी में मर्ज हो सकती है।</p>

<p>अग़र कंपनी को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता तो कंपनी में लगभग 67 हज़ार कर्मचारी पर गाज गिरेगी। इसके साथ ही विकल्प के तौर पर कंपनी 50 फ़ीसदी कर्मचारियों को वीआरएस भी देने की बात कर रही है, जिससे 3 हज़ार करोड़ की बचन होने को कहा गया। इसके अलावा रिटायरमेंट की उम्र को भी घटाने की बात कही जा रही है।</p>

<p>वीआरएस के संबंध में कंपनी ने कहा है कि वह इसके लिए 56-60 साल की उम्र वाले कर्मचारियों को टार्गेट करेगी, जिससे 67,000 कर्मी इसके दायरे में आ जाएंगे। विभिन्न मदों में अनुग्रह राशि 6,900 करोड़ रुपए से 6,300 करोड़ रुपए होगी। इस मौके पर कंपनी के लिए एक बड़ी मुसीबत भारी संख्या में उसके कर्मचारी भी हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago