इंडिया

यूपी चुनाव में मायावती की एंट्री, आगरा रैली में खेला दलित-ब्राह्मण कार्ड

बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी पहली रैली में ही धमाकेदार अंदाज में चुनावी मैदान में एंट्री की है। मायावती ने अपने मतदाताओं को पूरी तरह प्रतिबद्धता के साथ चुनावी मैदान में डटकर लड़ने की सलाह दी और कहा कि सपा-भाजपा सरकारों में पूरे प्रदेश में तनावपूर्ण माहौल रहा है और अलग-अलग जातियों-संप्रदाय के लोगों को परेशान होना पड़ा है, लेकिन बसपा सरकार आने पर समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा के साथ सरकार में पर्याप्त भागीदारी दी जाएगी। बसपा नेताओं का दावा है कि मायावती का यह दावा उनके कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं में जान फूंकने वाला साबित हुआ है।

अपनी पहली चुनावी रैली में मायावती ने उन्हीं मुद्दों को जनता के सामने उभारा है, जिसके लिए वे जानी जाती रही हैं। कठोर और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन उनकी सरकार की एक बड़ी पहचान के रूप में देखा जाता रहा है। मायावती ने इसी मुद्दे के सहारे मतदाताओं को बांधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सपा-भाजपा सरकार में तमाम वर्गों को परेशान होना पड़ा। सपा के शासनकाल में लोगों को पलायन की मार झेलनी पड़ी, तो भाजपा के शासनकाल में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। लेकिन उनकी सरकार आने पर पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। मायावती के भाषण के दौरान जनता के बीच से आ रही प्रतिक्रिया पार्टी नेताओं का उत्साह बढ़ाने वाली थी।

यूपी विधानसभा चुनाव में तमाम चुनावी सर्वेक्षणों में बसपा को कमजोर करके आंका जा रहा था। भाजपा और समाजवादी पार्टी भी उसे चुनावी मैदान से बाहर बता रहे थे। लेकिन बसपा नेताओं का दावा है कि यह पूरी साजिश के तहत किया जा रहा था क्योंकि इससे मतदाताओं में एक भ्रम की स्थिति पैदा होती। इसका लाभ भाजपा या सपा को मिल सकता था। बसपा नेताओं का दावा है कि आने वाले दिनों में बसपा नेता लगातार रैलियां करेंगी और इससे पूरा यूपी विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय हो जाएगा, जिसमें उनकी पार्टी को विजय मिल सकती है।

मायावती ने आगरा के मीना बाजार से अपने मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन सभी मुद्दों को छुआ जो बहुजन समाज के दिल के बेहद करीब रहा है। उन्होंने दलित मतदाताओं को याद दिलाया कि उनके नेताओं के नाम पर बसपा सरकार में बनाए गए जिलों के नाम समाजवादी पार्टी सरकार में बदल दिए गए और सपा-भाजपा कार्यकाल में दलितों का जबरदस्त शोषण हुआ। उन्होंने वादा किया कि बसपा की सरकार आने पर सभी वर्गों को न्याय दिया जाएगा।

मायावती ने इशारों-इशारों में यह याद दिलाया कि भाजपा सरकार में कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय से भेदभाव हो रहा था, उनके सत्ता में आने के बाद इस वर्ग को भी न्याय दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी द्वारा सात सितंबर और नौ अक्तूबर 2021 में किए गए प्रबुद्ध सम्मेलनों में किए गए वादों को पूरा करने की बात भी कही। मायावती के इन वादों से ब्राह्मण मतदाताओं के बीच बसपा की पैठ मजबूत कर सकती है।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

10 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

10 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

10 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

13 hours ago