<p>बुलंदशहर के स्याना में 3 दिसंबर को भड़की हिंसा और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले के मुख्य आरोपी योगेश राज को गिरफ़्तार कर लिया गया है। हिंसा के बाद से ही पुलिस आरोपी योगेश राज की गिरफ़्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही थी। योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है। योगेश को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या और बवाल का मास्टरमाइंड बताया गया है।</p>
<p>सूत्रों के मुताबिक, नेताओ के सहयोग के बाद योगेश की गिरफ्तारी बुधवार देर रात हो पाई है। आईजी मेरठ जोन राम कुमार गुरुवार दोपहर इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को बुलंदशहर में स्याना हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी।</p>
<p>पुलिस ने इंस्पेक्टर की हत्या मामले में प्रशांत नट को गिरफ्तार करने के बाद एक अन्य आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि हिंसा वाले दिन आरोपी कलुआ ने कुल्हाड़ी से इंस्पेक्टर को गंभीर रूप से घायल किया था। जिसके बाद प्रशांत नट ने उन्हें गोली मारी थी।</p>
Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…
New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…
Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…
Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…
Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…