<p>आगरा में बुधवार सुबह सवारियों से भरी बस को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने सवारियों से भरी निजी बस को हाईजैक कर लिया। बस में करीब 34 यात्री सवार थे और बस गुरुग्राम से मध्यप्रदेश के पन्ना जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार सवार अज्ञात लोगों ने ड्राइवर कंटक्टर को उतारकर बस को अगवा कर लिया।</p>
<p>ड्राइवर कंडक्टर ने पुलिस को सूचना दी की कार सवार कुछ लोगों ने खुद को फाइनेंसकर्मी बताकर बस को रुकवाकर सवारियों सहित बस को लेकर फरार हो गए हैं। वहीं, हाईजैक की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस का पता लगा लिया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। </p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी आगरा ने बताया कि छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बस को अगवा किया था। उक्त कंपनी ने ही बस को फाइनेंस किया था। बस मालिक की मंगलवार को मौत हो गई है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि बस मालिक द्वारा बस की किश्तें नहीं भरी गई थी जिस वजह से फाइनेंस कंपनी ने इस बस को अगवा कर लिया । पुलिस अब फाइनेंस कंपनी के खिलाफ गैर कानून तरीके से बस को अगवा करने के आरोप में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…