इंडिया

केंद्रीय कर्मियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिल सकता है 18 महीने का डीए एरियर

केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर को लेकर जल्द ही बड़ा फैसला कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मोदी सरकार कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान के तौर पर 2 लाख रुपए वन टाइम सेटलमेंट पर 18 महीने का DA एरियर दे सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। केंद्रीय कर्मचारी लगातार जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर देने की मांग कर रहे हैं।

सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार DA एरियर देने पर विचार करेगी और जल्द ही कोई समाधान निकालेगी। JCM की राष्ट्रीय परिषद के सचिव (स्टाफ पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि परिषद ने केंद्र सरकार से मांग रखी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिव से बातचीत जारी है, लेकिन बजट आवंटन के बाद ही इस पर कोई समाधान निकाला जा सकता है। मजदूर संघ की मांग है कि महंगाई भत्ते के बकाया का एकमुश्त भुगतान किया जाए।

लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपए से 37,000 रुपए के बीच होगा, वहीं लेवल-13 के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके DA 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक की गणना की जाती है। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago