इंडिया

इस बार नहीं मना पाएंगे क्रिसमस-न्यू ईयर का जश्न, दिल्ली में पाबंदी

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। क्रिसमस और नए साल के जश्‍न में किसी भी तरह के जमावड़े पर रोक लगा दी गई है। दिल्‍ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें जिलाधिकारियों को दिल्‍ली में उन क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया है जो कोविड-19 सुपरप्रेडर बन सकते हैं।

डीडीएमए ने अपने आदेश में सभी जिलाधिकारियों और डिस्ट्रिक्‍ट डीसीपी को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि राजधानी में क्रिसमस या नए साल पर कोई जमावड़ा नहीं हो। ऐसे किसी भी कार्यक्रम या ईवेंट की अनुमति न दी जाए जहां लोगों के बड़े पैमाने पर जुटने की संभावना है।

इतना ही नहीं, डीडीएमए ने कड़ाई से इस बात को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि दुकानों और कार्यस्‍थल पर लोगों की बिना मास्‍क एंट्री पर रोक लगाई जाए। मास्‍क पहने लोगों को ही यहां जाने की अनुमति हो।

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए डीडीएमए ने ये एहतियाती कदम उठाए हैं। सर्दी बढ़ते ही अचानक कोरोना के केसों में बढ़ोतरी से भी सरकार अलर्ट हो गई है। वह हर स्थिति पर गंभीरता से नजर रख रही है।

जिलाधिकारियों को आरडब्‍लूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के न‍िर्देश दिए गए हैं। वे इन पदाधिकारियों से ओमीक्रोन के खतरे के बारे में अधिक जागरूकता फैलाने के लिए कहेंगे। कहा गया है कि मास्‍क के बगैर कार्यस्‍थलों और दुकानों में कोई एंट्री नहीं होनी चाहिए। सभी लोगों से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर बनाए रखने की अपेक्षा की गई है।

सभी रेस्‍टोरेंट और बार में सीटिंग कैपिसिटी के 50 फीसदी तक लोगों की अनुमति होगी। शादी समारोह में 200 लोगों के आने तक की परमिशन होगी। किसी भी तरह के धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन संबंधी जमावड़े पर रोक लगाई गई है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

10 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago